बिहार

नरपतगंज भाजपा विधायक ने कार्यकर्ता संग चलाया सदस्यता अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं के संग अभियान के तहत भाजपा दल के लिए सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा बाजार में सैकड़ो लोगों को सदस्यता दिलाया। यह सदस्यता मोबाइल ऐप के द्वारा लोगों को दिलाया गया है। इस अभियान में मुख्य रूप से अररिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक के जिला परिषद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव को उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता दिलाई गई।

Advertisements
Ad 1

वहीं श्री यादव सदस्यता ग्रहण करने के बाद काफी हर्ष महसूस कर रहे थे। इस मौके पर नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर यादव, निर्भय यादव,पवन सिंह, अररिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या एक के प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, योगेश यादव, निर्धन महतो, मदन ठाकुर, घनश्याम साह, के अलावे आधा दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: