बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने गेंहूँ लदे चारचक्का वाहन को किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जा रहे गेहूं लदे चार चक्का वाहन को किया जप्त। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार सीमा सड़क स्थित आम बगीचा के समीप की गई है। इस बाबत फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वाहन पर लदे 26 बोरा गेहूं को जाप्त कर थाना लाया गया है। आपूर्ति पदाधिकारी नरपतगंज के जांच के पश्चात मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जप्त गेहूं नेपाल के दो कारोबारी का है। जो सीमा से सटे गांव मानिकपुर में किसी स्थान पर इकट्ठा कर मौका देखकर सीमा पार नेपाल पहुंचा देता है। जबकि 2 दिन पूर्व फुलकाहा एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा मानिकपुर गांव से ही लगभग 38 बोरा गेंहूँ नेपाल ले जाने के क्रम में बरामद किया गया था।

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

error: