बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने सैकड़ों अधिवक्ताओं को दिलाया भाजपा की सदस्यता

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत सैकड़ों अधिवक्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता दिलाया।

श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से ओत-प्रोत विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से ‘भाजपा सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ हुआ है। मेरा समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध है राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें और सदस्यता के लिए 8800002024 पर मिस कॉल करें।

इस अवसर पर श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में विगत 10 वर्षों में हुए विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और क्षेत्र में किए गए प्रमुख विकास कार्यों तथा गरीबों और वंचितों के लिए किए जा रहे कार्यों का जानकारी दी और अधिवक्ताओं से संवाद किया। श्री प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा से देश को विकसित बनाने के लिए संकल्पित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगवाई में भारत आर्थिक ताकत, सामरिक ताकत और सांस्कृतिक ताकत के रूप में दुनिया में परचम लहरा रहा है। भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ हर जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुँचाया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विद्यांचल राय, शंभू जी, राधिका रमण जी, रितेश जी नमो ऐप के संयोजक सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

error: