बिहार

बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी ने सीमा पर अपराधिक गतिविधि को लेकर किया फ्लेग मार्च


अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा पर आपराधिक गतिविधि एवं तस्करी के मद्देनजर आज गुरुवार को बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में जहां भय का माहौल है वहीं आम लोग भयमुक्त महसूस कर रहा है। यह अभियान बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार एवं बेला एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों और पुलिस बल के साथ चलाया गया।

Advertisements
Ad 1

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएसबी और पुलिस के द्वारा सीमा पर इस तरह के कार्य करने से तस्करों और तस्करी पर विराम लग सकता है। तो वहीं अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिससे क्षेत्रवासी अमन और चैन की सांस ले सकेंगे। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा इस क्षेत्र में अपराध और तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: