बिहार

गणेश उत्सव का भव्य आयोजन

20240908 100907

फुलवारी शरीफ़, अजित। कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह उत्सव 7 सितंबर को ट्रस्ट परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर, गणेश जी की भव्य प्रतिमा के सामने दीप जलाए और आरती की। बच्चों ने गणेश जी की वंदना करते हुए भजन, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जो उत्सव की खासियत रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विशेष भोजन का भी आयोजन किया गया। साथ ही, उत्सव के अंत में सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

ट्रस्ट के निदेशक और शिक्षकों गणेश उत्सव के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बच्चों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया और इस अवसर को अपनी खुशियों में समेट लिया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!