बिहार

8 जुलाई से लापता शास्त्री नगर का सूरज का नहीं चल रहा कोई अता पता

फुलवारी शरीफ़, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके से 8 जुलाई से लापता सूरज यादव का अब तक कोई अता पता नहीं चल अपने से परिजन और पूलिस दोनों परेशान है.लोगों को यह बात नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर सूरज कहां चला गया या उसे किसी ने गायब कर हत्या कर दी. लापता युवक के पिता किशोर राय माता नीलम देवी समेत पूरे परिवार के लोगों का बुरा हाल हो रहा है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनका बेटा कहां चला गया या उसे किसी ने क्यों गायब कर दिया.

Advertisements
Ad 1

पुलिस के मुताबिक पटना के मोहनपुर पंप हाउस, नियर-डॉ० एस० एस० झा के पास के रहने वाले किशोर राय के बेटे सूरज कुमार उर्फ रजत कुमार, उम्र 27 वर्ष दिनांक-08. 07.2024 को शाम 4:00 बजे से घर से निकला जो फिर घर वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन करने के बाद परिजन ने शास्त्री नगर थाना में उसकी गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस का अनुसंधान जारी है. इस शास्त्री नगर थाना पुलिस ने इश्तिहार जारी करते हुए उसके बारे में जानकारी देने वाले को आने-जाने का खर्च एवं 11,000/- रुपये पुरस्कार देने का घोषणा किया है.

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: