बिहार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पहुॅंचकर माथा टेका

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) साहिब में भारतीय महिला हॉकी टीम ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुॅंचकर माथा टेका। जिन्हें तख्त साहिब के सम्मान स्वरूप सिरोपा प्रदान गिया गया। इसके पश्चात मीटिंग हाल में सभी खिलाड़ियों और उनके साथ आए कोच एवम अन्य सहयोगियों को समृति चिन्ह एवम तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी देते पुस्तक देकर प्रधान स. जगजोत सिंह जी, उपाघ्यक्ष स. गुरुविन्दर सिंह जी एवं महासचिव स. इन्द्रजीत सिंह जी ने उनका स्वागत किया

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा हम प्रार्थना करते है की यह लोग दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश स्थान पर जिस श्रद्धा भावना से हाजरी भरने पहुंचे है उनके सभी मुराद पूरे हों और साथ ही यह अरदास भी की गई की भविष्य में होने वाले ओलम्पिक और अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीतने कर देश का नाम रोशन करे।

Related posts

आरक्षण नीति एवं रोस्टर प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न; एम्स पटना ने प्रशासनिक दक्षता को दिया नया आयाम

एम्स पटना ने एडीआईपी योजना के तहत स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से पीड़ित छह मरीजों को प्रदान की व्हीलचेयर, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमे मदद करते हैं – सुमित कुमार

error: