बिहार

ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता ने शहरी क्षेत्र के शुल्क लेने के खिलाफ दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से शहरी क्षेत्र के अनुसार शुल्क लेने के खिलाफ बथनाहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद मुख्तार ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग,अंचल फारबिसगंज को ज्ञानप सौंपा है। मांग की गई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र के विद्युत मीटर लगाकर उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क भुगतान लिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

जो ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र के मीटर को वापस लिया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से ग्रामीण क्षेत्र के शुल्क लिया जाए। इस मौके पर गोखलापुर पंचायत के सरपंच तोहिद आलम, समाजसेवी जसीम आलम, उप मुखिया प्रतिनिधि रौनक कामत, समाजसेवी कैलाश मंडल, वार्ड पंच राकेश मंडल, वार्ड पांच धर्मदास आदि मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: