बिहार

महादलित बस्ती हिंदूनी व महुली में पूर्व विधायक अरुण मांझी ने झंडोतोलन किया

फुलवारी शरीफ़, (न्यूज़ क्राइम 24) महादलित बस्ती हिंदूनी फुलवारी शरीफ और पुनपुन के महुली में पूर्व विधायक अरुण मांझी ने झंडा तोलन किया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महादलीत बस्तियों में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य महादलित दलित वंचित तबके के लोगों को सम्मान देना है.

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में महादलित महिलाओं को सम्मान देने का जो काम किया वैसा पूरे देश में किसी भी राज्य में नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि महा दलित गरीब गुरुवा परिवार के लोगों को समाज में आगे बढ़ने का अवसर बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से मिल रहा है.

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: