क्राइमबिहार

नकाबपोश तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर दिन दहाड़े आवास सहायक से की लूटपाट

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के चांदी घाटी पुल के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे आवास सहायक रजनीश कुमार रंजन और ओमप्रकाश पंडित के साथ तीन नकाबपोश अपराधियों ने की लूटपाट। आवास सहायक रजनीश कुमार रंजन और ओमप्रकाश पंडित ने बताया कि पंचायत का काम निपटाकर दोपहर के लगभग तीन बजे भरगामा प्रखंड कार्यालय वापस जा रहे थे।

जहां धनेश्वरी पंचायत के चांदी घाटी पुल के पास पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने बाइक रोककर के पिस्तौल व देसी कट्टा के बट से मारते हुए कनपटी में हथियार सटा दिया और जान से मारने का धमकी देने लगा। भयवस हमलोग आत्मसमर्पण कर दिए मौके का फायदा उठाकर मेरे पॉकेट में रखे 1500 रूपये और रियलमी कंपनी का 2 मोबाइल छीनकर हथियार लहराते हुए फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि आवास सहायक रजनीश कुमार रंजन व ओमप्रकाश पंडित द्वारा लिखित आवेदन थाने में दी गई है मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: