बिहार

सावन महोत्सव के उमंग में डूबा फुलवारी शरीफ

पटना, अजित  सावन महोत्सव के उमंग रंग में भक्ति श्रद्धा के बीच फुलवारी शरीफ डूबा हुआ है. चुनौती कुआं के नवदुर्गा मंदिर से भव्य आकर्षक कलश शोभा यात्रा निकाली गई. सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पटना के एनआईटी घाट से गंगाजल भरकर वापस मंदिर में पहुंची और जिला अभिषेक किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और कई स्थान पर जल एवं शरबत श्रद्धांलुओं के लिये व्यवस्था की गई थी.भक्ति गीतों पर महिलाएं भक्ति परंपरा वस्त्र में सर पर गंगाजल का घड़ा लेकर सड़क पर निकली तो भक्ति भजन में पूरा माहौल डुब गया. लोग भगवान शिव की जयकारा के साथ भगवान श्री राम के जयकारा का भी उद्घोष कर रहे थे. साथ ही जय माता दी के जयकारे से चारों दिशाएं गूंजायमान होती रही.

दरअसल, फुलवारी शरीफ में तीन दिवसीय श्रावणी पूजा महोत्सव प्रारंभ हुआ हैं.प्रथम दिन शोभा यात्रा के साथ पूजा का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया. प्रथम दिन पटना के एनआईटी घाट से हजारो की संख्या में महिलाएं सर पर कलश में गंगाजल लेकर फुलवारी शरीफ के चुनौती कुआं स्थित नवदुर्गा मंदिर पहुंची. आयोजन कमेटी के लोगों ने बताया कि यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है. इसकी शुरुआत पूर्व वार्ड पार्षद स्व राजू रजक ने किया था. महोत्सव में कलश यात्रा, अखंड कीर्तन, पूर्णाहुति, हवन के साथ भंडारा और फिर पूजा का समापन कर दिया जाता है. शाम के वक्त अखंड कीर्तन का आयोजन सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. मंगलवार को पूर्णाहुति हवन और रात्रि में भंडारा का आयोजन होना है.

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना