बिहार

कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत, 50 हजार रुपये में किया जिगर के टुकड़े का सौदा

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया पुलिस ने मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल की बच्ची को 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मां समेत 4 मानव तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के छतियौना की बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस को उस बच्ची की मां कुनिया खातून ने हीं अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई, जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बच्ची की मां कुनिया खातून ने ही अपनी बेटी को 50 हजार रुपये में बेचा था। गिरफ्तार मां के अलावे मानव तस्कर के रूप में मधेपुरा निवासी मोहम्मद शाहरुल और जहाना खातून के साथ-साथ मुंबई निवासी शाह मजहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुपौल के प्रतापगंज से बच्ची को महज 4 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि अररिया एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। और बच्ची को सकुशल बरामद कर मां समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाया।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: