बिहार

बेगूसराय में एक ही परिवार के चार बच्चों की डुबने से हुई मौत!

बेगूसराय,  राकेश यादव  एक ही परिवार के चार युवकों के एक साथ गंडक नदी में डुबने की खबर से सनसनी फ़ैल गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पबड़ा ढाब घाट के बूढ़ी गंडक नदी की है। परिजनों ने तीन शव को बरामद कर लिया है, जबकि एक अन्य किशोर हेमंत कुमार साह के 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की तालाश की जा रही है। मृत किशोरों की पहचान बबलू साह के दस वर्षीय पुत्र अमन कुमार, जगदीश साह के 12 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार और अर्जुन शाह के पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतक बीरपुर थाना क्षेत्र के पानापुर वार्ड नम्बर तीन के रहने वाले थे। मौके पर बीरपुर थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे । घटना को लेकर बताया गया है कि नदी में स्नान करने के दौरान उक्त हादसा हुआ ।

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में भगवानपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने भी बताया कि “सभी बच्चे स्कूल से लौट कर आए थे ,और कपड़ा बदलकर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस मामले में तीन शव को बरामद कर लिए गये हैं। वहीं एक बच्चे की तालाश की जा रही है। दीपक कुमार ने बताया कि सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार सभी की उम्र दस से तेरह साल के करीब है, और सभी आपस में रिश्तेदार है। घटना के संबंध में मृतक के दादा हरेराम साह ने बताया की इस घटना में उनका पोता भी डूब गया है। वहीं ग्रामीण एक महिला ने बताया की घटना में उनका तीन पोता और एक भतीजा डूब गया है।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: