बिहार

SSB ने ख़ैरा थाना की पुलिस के सहयोग से नक्सली संजय सोरेन को किया गिरफ्तार!

20240720 110913

जमुई, मो० अंजुम आलम। गढ़ी थाना क्षेत्र के हरनी गांव निवासी रीतलाल यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे नक्सली अरहाडीह गांव निवासी संजय सोरेन को एसएसबी 16 वीं वाहनी ई समवाय जन्मस्थान द्वारा ख़ैरा थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी तालाश पुलिस को लंबे समय से थी। संजय सोरेन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इसकी पुष्टि एसएसबी कमांडेंट मनीष कुमार ने शुक्रवार की देर शाम की है।

एसएसबी 16वीं वाहनी ई समवाय कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि प्राप्त आसूचना के बाद उनके निर्देश पर उप कमांडेंट विनोद कुमार दास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें एसएसबी जवानों के अलावा ख़ैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक और उनकी टीम को शामिल किया गया। उंसके बाद गठित टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन कर महेंग्रो गांव से कुख्यात नक्सली संजय सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। अन्य नक्सल से संबंधित मामलों की भी तफ्तीश की जा रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित