बिहार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 11 जुलाई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बिहार के विकास और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के दौरान श्री चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से बिहार राज्य के विकास, राज्यहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर भी बातचीत की, जो काफी सार्थक रही।

इस मुलाकात के दौरान बिहार के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बिहार में अधिक राशि पहुंच सके जिससे बिहार का और तेज गति से विकास हो सके, पर भी चर्चा की। केंद्र सरकार की बिहार में कई योजनाएं चल रही है।

केंद्रीय आम बजट से पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी और केंद्रीय वित्त मंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: