क्राइमबिहार

पटना में एक युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे लाइन पुल के नीचे मिला शव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में एक युवक की हाथ पैर बांधकर गला रेत कर हत्या करके शव को रेलवे लाइन पुल के नीचे फेंक दिया गया। अपराधियों ने युवक की दर्दनाक मौत गला रेतकर दिया है।

हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पटना के मसौढ़ी एसडीपीओ-2 महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह रेलवे लाइन पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की उम्र करीब 26 या 28 वर्ष है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है।उन्होंने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। युवक के पास या घटनास्थल पर ऐसी कोई भी ऐसा चीज बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या बीती रात कर के अपराधियों द्वारा रेलवे लाइन के किनारे पुल के नीचे फेंका गया है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर