बिहार

पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को शुक्रवार के रात्रि को छापेमारी में थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजूपट्टी तोनहा गांव से थाना कांड संख्या 181/24 केस के अभियुक्त मिथलेश यादव पिता स्वर्गीय दिनेश यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस कांड के अभियुक्त मिथलेश यादव पिता स्वर्गीय दिनेश यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में कई बार कामयाबी मिल जाता था.

लेकिन,भरगामा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को विशेष छापेमारी गिरफ्तारी अभियान के तहत उक्त फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया जायेगा.

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: