बिहारराजनितिक

केंद्र सरकार नीट मामले में अपने लोगों और एनटीए को बचाने में लगी हुई है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा है कि जब नीट मामले की धांधली का जांच करवाया ही नहीं तो धांधली नहीं होने का प्रमाण कैसे दे दिया। यह कहीं ना कहीं अपने लोगों और एनटीए के अधिकारियों को बचाने का उनका प्रयास है। केंद्र सरकार अगर सरकारी पदाधिकारियों से पूछेंगे तो उन्हें यही जवाब मिलेगा कि सब कुछ ठीक है।

इन्होंने कहा कि इस तरह की धांधली और गड़बड़ियों के संबंध में बच्चों और उनके माता-पिता को ये जानने का अधिकार है कि आखिर आप इस निर्णय पर कैसे पहुंचे जबकि इस संबंध में मामला न्यायालय में चल रहा है।

Advertisements
Ad 1

इन्होंने आगे कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री चुप हैं, शिक्षा मंत्री बिना जांच किए ही ये कह रहे हैं कि कुछ नहीं हुआ। इस तरह के जनादेश के बाद भी इनका अहंकार और नौजवानों के भविष्य को खत्म करने की नीति समाप्त नहीं हुई है।

Related posts

आरक्षण नीति एवं रोस्टर प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न; एम्स पटना ने प्रशासनिक दक्षता को दिया नया आयाम

एम्स पटना ने एडीआईपी योजना के तहत स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से पीड़ित छह मरीजों को प्रदान की व्हीलचेयर, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमे मदद करते हैं – सुमित कुमार

error: