बिहार

राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने सेवा बस्ती में किया जनसंपर्क

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजग प्रत्याशी रविशंकर ने अपने चुनाव क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा अंतर्गत अदालतगंज, शास्त्रीनगर सहित अन्य सेवा बस्ती में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

प्रसाद ने कहा कि सेवा बस्ती में जनसंपर्क के दौरान मेरे पटना साहिब के परिवारजनों का उत्साह, स्नेह व समर्थन बता रहा है कि समस्त पटना साहिब भाजपामय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग का कल्याण हुआ निश्चित रूप से वंचित वर्ग पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित है।

Advertisements
Ad 1

प्रसाद का सेवा बस्ती में फुल माला से स्वागत हुआ और श्री प्रसाद ने उनके साथ संवाद कर अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: