बिहार

एनडीए के पक्ष में वैश्य समाज चट्टानी एकता के साथ : ललन सर्राफ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जदयू के विधानपार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार श्रीमती लवली आनंद के समर्थन में आज ढाका विधानसभा के घोड़ासहन बाजार और रीगा विधानसभा के बैरगनिया बाजार में वैश्य समाज की विभिन्न बैठकों को संबोधित किया और जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उनके साथ जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य श्री मुकेश जैन, पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती कंचन गुप्ता, जदयू के वरीय नेता श्री अरविन्द निराला सिन्दूरिया, श्री नगीना चैरसिया, श्री गणेश कानू, श्री संजय मोदी, श्री प्रभुनारायण जायसवाल, श्री कृष्णा प्रसाद साह, श्री सच्चिदानंद कुशवाहा, श्री मिथलेश कुमार, श्री गणेश भगत, श्री सुजित पाठक, श्री रिशु कुमार, श्री रोहन कुमार, श्री दिनेश गुप्ता, श्री इबरारुल हक, श्री विनोद साह,श्री अरुण साह, श्री नन्दलाल सर्राफ, श्री ललन स्वर्णकार, श्री हरेन्द्र सर्राफ, श्री कन्हैया सर्राफ, श्री दीपक जायसवाल, श्री बाबूलाल पटेल, श्री हरि गुप्ता, श्री बृजकिशोर सिंह, श्री आशीष झा, श्री कुणाल गौरव आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर श्री ललन सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में वैश्य समाज चट्टानी एकता के साथ एनडीए के पक्ष में है। बिहार की जनता मोदी-नीतीश को 40 सीटों का गुलदस्ता भेंट करेगी।

श्री ललन सर्राफ ने आगे कहा कि विरोधी दल के लोग लाख कोशिश कर लें, वे बिहार की जनता और वैश्य समाज को अपने भ्रमजाल में नहीं फंसा सकते। बिहार की जनता इस बार इतिहास रचने को तैयार है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार श्रीमती लवली आनंद की जीत रिकाॅर्ड मतों से होगी।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: