बिहार

मां की ममता है सबसे खास…

फुलवारी शरीफ, अजित : प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ पटना में सुखद शनिवार के तहत बच्चों ने मदर्स डे मनाया गया. सभी बच्चों ने अपनी प्यारी मां के लिए मदर्स कार्ड और फूल बना कर अपनी प्यारी मां को भेंट किए..हम सब जानते है की मां सिर्फ एक शब्द नही बल्कि ममता,स्नेह,अनुभूति और अनुभव का अथाह सागर और संस्कार है.

शिक्षिका नीतू शाही ने कहा मां पर जितना लिखूं कम ही है. मां के प्यार को कोई सीमा नहीं होती वह हमेशा हमारे साथ होती है.मां हमारी दुआ होती है,हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है और हमारा प्यार अनमोल संपत्ति होती है. शिक्षिका द्वारा बच्चों को हमेशा अपनी मां को आदर करना बताया गया.मां का सम्मान करना सिखाया गया.बच्चों को मां के बारे में जानकारी दिया गया मां के जैसा कोई भी उसके सच्चा और वास्तविक मित्र नही हो सकता है. मां का प्यार अमृत के समान मीठा और जीवनदाई होता है.मेरे अनुभव मां शब्द सुनते ही बचपन की वो मीठी यादें ताजा हो जाती है जब मां की गोद ही हमारा सारा संसार होती थी. मां ही हमारे जीवन की पहली गुरु होती है जो सही और गलत में अंतर करने की ज्ञान देती है.

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना