बिहार

इस्कॉन पटना का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री श्री राधा बाँके बिहारीजी मन्दिर एवं वैदिक संस्कार केन्द्र का द्वितीय वार्षिकोत्सव इस्कॉन पटना में धूमधाम से मनाया गया। देश-विदेश एवं मायापुर से पधारे कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन प्रस्तुति के समय मानो सारा वृन्दावन यही उतर गया था। भक्तजन अति उत्साह से नृत्य एवं कीर्तन पर झूम रहे थे। सबसे पहले यज्ञ का आयोजन किया गया एवं उसके बाद भगवान का पंचगव्य से महाभिषेक किया गया। उसके बाद भगवान की भव्य आरती उतारी गई। भगवान का श्रृंगार अतिमनमोहक था। इस अवसर पर मायापुर से पधारे इस्कॉन के रिजिनल सेकरेटरी आज के दिन का महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दिन का भगवान का दर्शन एवं पुण्य का क्षय नहीं होता है।

मंदिर के अध्यक्ष श्री कृष्ण कृपादास ने कहा कि विगत दो वर्षों में इस्कॉन-पटना ने भगवान के संदेशों को एवं इस्कॉन के विचाराधारा को प्रचारित एवं प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वैदिक बिहार के गौरव एवं इसके सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को उच्च स्तर तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। अंत में हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री एल. एन. पोद्दार, श्री सुनील कुमार सिन्हा, विजेता चौबे, अनन्ताचार्य, नंदन गोपाल दास आदि मौजूद थे।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: