फुलवारी शरीफ, अजित। चितकोहरा पूल पर तेल भरी टैंकर में टायर फटने से आग गई. आग देख कर चालक ने तत्काल गाड़ी ओवर ब्रीज पर रोक कर इसकी सूचना समय रहते अग्निशाम दस्ते और पुलिस को दे दिया. पुलिस और अग्निशाम दस्ते ने तत्काल करवाई करते हुए चितकोहरा ओवर ब्रिज पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया.इस घटना को लेकर चितकोहरा पुल काफी देर के लिए अवरुद्ध रहा.आसपास के लोगों ने बताया कि अग्नि दस्ते के त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टाल दिया गया. बताया जाता है कि ब्रेक वायरल में अचानक आग लग गई थी।
जानकारी के मुताबिक एक सौ लीटर डीजल लेकर टैंकर आरा से पटना चला था.चितकोहरा पूल पर अचानक से टैंकर की टायर फट गया और आग लग गई. चालक ने देखा कि आग लग गई तब वह टैंकर रोक उतरा और बिना कोई देरी किये हुए इसकी सूचना अग्निशाम और पुलिस को दे दिया. टैंकर में आग की सूचना पा कर मौके पर तत्काल गर्दनीबाग और सचिवालय थाना के साथ साथ अग्निशाम दस्ते पहुंचे और आग पर काबू पाया.मौके पर यातायात थाना पुलिस भी पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद टैंकर को लेकर चली गई. बताया जाता है कि अगर टैंकर फट जाता है तो पटना में एक बड़ा हादसा हो सकता था जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
इस घटना को लेकर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सचिवालय के शशिकांत प्रसाद शर्मा ने बताया कि टैंकर में पूरा लीटर डीजल भरा पड़ा था.उन्होंने बताया कि टायर में अचानक आग लगने से इसकी लपेट तेज होने लगी थी.उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर टैंकर का ड्राइवर थोड़ी सी लापरवाही करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.डीजल से भरी टैंकर आरा से पटना पहुंची थी. पटना में डीजल को अनलोड करना था. इस बीच चितकोहरा पुल पर अचानक टायर मे आग लगने से तेजी से धुआं निकलने लगा. अति जलनशील पदार्थ होने की वजह से आग लगने पर ड्राइवर ने काफी सूझबूझ का परिचय दिया।
