बिहार

श्री बालाजी गुणगान महोत्सव कल, बहेगी भक्ति की रसधारा

पटनासिटी, रॉबीन राज। राधेश्याम परिवार द्वारा 13वां श्री मेंहदीपुर बालाजी गुणगान महोत्सव का आयोजन रविवार यानी कल चौक स्थित सनातन धर्म सभा भवन में किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए भजन गायक एवं नृत्य नाटिका श्री बालकृष्ण शर्मा कलकत्ता द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में 501 महिलाओं के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ करेंगी। वहीं भजन संध्या में लखनऊ से विभा मिश्रा, कलकत्ता से राज गुरु, इंदौर से रत्न प्रिया और स्थानीय कलाकर शुभम शर्मा और संजू अग्रवाल अपने रसभरे भजनों से भक्तों को झूमाएंगे।

Advertisements
Ad 1

संस्थापिका शोभा गुप्ता ने तैयारी का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक आलोक गुप्ता, संजय गोलेवारा, चक्रेश अग्रवाल, दीपक गोयनका, सरोज जायसवाल, संगीता झुनझुनवाला, सीमा शर्मा, रंजीत मित्तल, आनंद कमलिया, बाबूलाल और पंकज लोयलका शामिल हैं।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: