बिहार

नेशनल अंडर-20 फुटबॉल टीम में फुलवारी शरीफ के दारैन कमाल का चयन

फुलवारी शरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ के नोहसा के उस्मान नगर मे माँ के साथ अपने छोटे से घर मे रहकर बड़े सपने बुनने वाला दारेन कमाल की मेहनत उस वक्त रंग लायी जब उसके घर अंडर-20 नेशनल फुटबॉल टीम में सिलेक्शन हो जाने का कॉल आ गया. काफी पहले है ही अपने पिता को खो चुका युवा होनहार फुटबॉलर दारैन कमाल का चयन अंडर-20 नेशनल टीम मे होने की खुशी उसके उसके घर वालों को भावुक कर गया.दारेन कमाल की परवरिश नाना नानी की सरपरसती में में उसकी मां ने काफी मुश्किलों से जुझते हुए किया है. दारेन कमाल के घर मुबारकबाद देने वालों का ताँता लगना शुरू हो गया है. फुलवारी शरीफ और विशेष कर नोहसा के उस्मान नगर के लोग भी अपने इलाके के युवा लड़के का सिलेक्शन राष्ट्रीय टीम होने से काफी खुश नजर आ रहे हैं. दारेन कमाल के घर वालों ने बताया कि उसे आने वाले समय मे नेशनल फुटबॉल टूर्नामेट (अडर 20) खेलने का मौका मिलेगा.

Advertisements
Ad 1

नौसा के लोगों ने बताया कि इसका परिवार मूल रूप से पूर्वी चम्पारण गांव फेनहारा करने वाला है लेकिन बाद में पटना के नौसा में आकर घर मकान बनाकर बस गया. इसके पिता स्वगीय मोहम्मद कमाल अख्तर के गुजर जाने के बाद घर की माली हालत ठीक नहीं थी.मां इर्शरत सुब‌ही ने बड़े बेटे दारैन कमाल का खेलों के प्रति रुचि देखा उसका हौसला हमेशा बढ़ाया. दारैन कमाल ने बताया कि फिलहाल बिहार फुटबाल टीम अडर 20 स्वामी विवेकानन्द नेशनल मैच खेलने के लिय चयन होने के बाद वह और मेहनत करेगा.नाना मुनीर अहमद और नानी सफवाना खातून और नोहसा के लोगो ने आशीर्वाद देकर छत्तीसगढ़ रवाना किया है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मो फारूक रजा डब्लू ने बताया दारैन की परवरिश फुलवारी शरीफ में ही हुई है और शिक्षा दीक्षा भी यही हुई. बचपन से उसका रुझान फुटबाल के खेल मे देख़ उसका हौसला बढ़ाया गया और आज मेहनत रंग लायी है.

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: