बिहार

बाइक से 5 लीटर शराब किया बरामद एक युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। मंगलवार को एल टी एफ टीम के द्वारा वाहन जांच के दौरान बथनाहा थाना क्षेत्र चकोड़वा धीमारा पुल के समीप 5 लीटर नेपाली शराब, एक बाइक के साथ एक युवक को गिरप्तार किया है। युवक शराब लेकर नेपाल के तरफ से आ रहा था। टीम को देख भागने का प्रयास करने लगा टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर दबोचा।

जप्त बाइक हीरो पैशन प्रो बीआर 38 ए एच 5499 तथा नेपाल निर्मित ऐ सी ब्लाक शराब बताया गया है। तो वहीं गिरफ्तार युवक सोनापुर वार्ड-02 जिमराही निवासी अमरजीत पासवान पिता गंगा पासवान के रूप में पहचान की गई है। वहीं बथनाहा थाना पुलिस कांड दर्जकर सभी बिंदुओं पर जांच कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद