बिहार

एसडीएम शैलजा पांडे के नेतृत्व में दर्जनों वाहन व दंगा निरोधक दस्ता केसाथ किया फ्लैग मार्च

अररिया, रंजीत ठाकुर।  अररिया लोकसभा चुनाव को भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से सटे भोड़हर,नवाबगंज,फुलकाहा, मानिकपुर, पथराहा, घूरना,बबुआन, डूबरबन्ना, बसमतिया, बेला आदि गांवों में अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडे के नेतृत्व दंगा निरोधक दस्ता और थाना पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसमें लगभग दो दर्जन चोहपहिया एवं दर्जनों बाइक शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

यह फ्लैग मार्च फुलकाहा थाना परिसर से निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे,डीएसपी मुकेश कुमार साह, डीसीएलआर अंकिता सिंह,के अलावे नरपतगंज प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।इस बाबत एसडीएम ने कहा भयमुक्त,अपराध मुक्त,कदाचार मुक्त क्षेत्र में शांति स्थापित करना एवं लोकसभा चुनाव कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।इसके लिए क्षेत्र वासियों से अपील है कि शांति व सद्भाव बनाए रखें।अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: