बिहार

नेपाल में दो समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए भारतीय सीमा पर एसएसबी व पुलिस अलर्ट, एसपी ने दी नजर रखने की हिदायत

अररिया, रंजीत ठाकुर।  नेपाल के सुनसरी जिले इलाके में दो समुदायों के बीच भिड़ंत के बाद कर्फ्यू और तनाव के माहौल को लेकर अररिया एसपी अमित रंजन ने सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों और एसडीपीओ को नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है। भारत सीमा से सटे नेपाल में तनाव को लेकर नेपाल के सुनसरी जिला के रामनगर भुटाहा में बड़ी संख्या में नेपाली पुलिस और सेना की तैनाती कर दी गई है। चौक चौराहों के साथ धार्मिक स्थलों के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त है। दूसरी ओर नेपाल में उत्पन्न विवाद को लेकर अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र फुलकाहा, मानिकपुर, पथराहा, घूरना, बबुआन, डूबरबन्ना, बसमतिया, बेला आदि गांवों में फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सीमा पर तैनात एसएसबी व थाना पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

मामले पर अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि भारतीय सीमा क्षेत्र से सटे नेपाल के इलाके में हुए तनाव के मद्देनजर सीमावर्ती थाना को अलर्ट किया गया है।फारबिसगंज एसडीपीओ सहित संबंधित थानाध्यक्षों को विशेष नजर के साथ भारत नेपाल के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।नेपाल के हालातों पर सख्ती के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। पारा मिलिट्री फोर्स और एसएसबी जवानों के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: