अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को दर्जनों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विभागिय पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया मालुम हो कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत संवेदक के द्वारा डुमरिया 17 नंबर सड़क से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डुमरिया तक करीब 2 किलोमीटर लंबा सड़क का निर्माण संवेदक द्वारा करोड़ों की राशि से कराय जा रहा है जिसमें भारी अनियमित बरती जा रही है संवेदक के द्वारा निर्माण कर पीचिंग किया गया जो दो ही दिन बाद जगह-जगह पर पिचिंग उखड़ने लगा है
इतना ही नहीं संवेदक के द्वारा निर्माण स्थल पर अब तक योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ग्रामीण को पता नहीं चल पा रहा है कि कितने राशि से और किस योजना से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मोहम्मद आरिफ ,मुकेश कुमार, मोहम्मद इजराफिल ,मोहम्मद महफूज, मनदीप कुमार, मोहम्मद इजराफिल ,मोहम्मद सहमत, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शमशाद ,ज्ञानचंद मंडल ,मुकेश कुमार मंडल, गंगू मंडल के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया 17 नंबर सड़क से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डुमरिया तक करोड़ों की राशि से संवेदक के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य कर जा रहा है
जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है इतना ही नहीं पिचिंग करने के बाद ही उखाड़ने लगा है वही निर्माण कार्य शुरू होने के 1 वर्ष बाद भी संवेदक के द्वारा बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले में विभागीय पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर राजकुमार निराला ने बताया कि ग्रामीणों को द्वारा जानकारी दिया गया है निर्माण स्थल पर पहुंचकर मामले का जांच किया जा रहा है गड़बड़ी मिलने पर संवेदक के खिलाफ वरीय पदाधिकारी को लिखित दिया जाएगा।
