बिहार

पटना स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार!

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह का रेलवे पुलिस ने खुलासा किया हैं। आपको बतादें की रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “OPERATION CLEAN” के तहत मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैबन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, एवं अन्य अपराधों के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में पटना जं० के प्लेटफार्म सं0-02/03 के पूरबी छोर यात्री शेड के पास चार व्यक्ति एक साथ वापस में बैठकर बातचीत कर रहे थे, जैसे ही पुलिस को अपनी ओर आते देख सभी उठ कर बाहर जाने लगे। पुलिस बल के द्वारा संदेह होने पर रूकने के लिए कहने पर चारो व्यक्ति भागने लगे तो पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमे चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसके पास से 5 मोबाइल, 2,000/-रूपया नगद और 3 ब्लेड का टुकड़ा बरामद किया गया हैं। आगे की कारवाई की जा रही हैं।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी, डीएम ने की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

error: