बिहार

फुलकाहा और बसमतिया थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम, मतदान को लेकर दिलाई गई शपथ

अररिया, रंजीत ठाकुर।  जिले के फुलकाहा और बसमतिया थाना परिसर में बुधवार को मानव तस्करी,बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण,नशा मुक्त जिला सहित लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम नरपतगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती,कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित की गई।जिसमें एसएसबी के साथ आम ग्रामीणों को भी भागीदारी रही।

Advertisements
Ad 1

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने और लोगों को मानव तस्करी के साथ बाल विवाह,नशा के खिलाफ जागरूकता को लेकर मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने किया। इस मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर हरवंश लाल,रामलाल,दद्दू त्रिपाठी, रामसेवक राणा,संदीप कुमार,एएसआई प्रदीप कुमार भारती,उपमुखिया प्रतिनिधि हसीब अख्तर सहित ग्रामीण सरोज यादव,निर्भय यादव,मो.समीम,चक्रदेव मेहता, जयप्रकाश पासवान,ललित पासवान,डोमी पासवान,अनमोल कुमार,योगेंद्र ठाकुर,रविंद्र कुमार,गौरव कुमार झा,राजेश सिंह,संजय,मो.इमरान, मो.मुमताज,मो.करमूल,दीपक कुमार पासवान,संतोष राम,रविंद्र कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

Related posts

चितकोहरा में गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर पार्क

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

error: