बिहार

पटनासिटी के न्यू कॉलोनी से घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी!

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजधानी में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ चोर गाड़ी की चोरी कर बड़े आराम से फरार हो जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली, न्यू कॉलोनी का हैं जहां घर के बाहर खड़ी ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसकी शिकायत वाहन मालिक ने चौक थाना में दर्ज करा दिया हैं।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित चंदन कुमार चंदा ने बताया की मंगलवार की संध्या करीब 7 बजे स्कूटी क्रमांक BR01-BH-1499 अपने घर के बाहर खड़ी की थी, वापस ज़ब किसी काम से निकला तो देखा की गाड़ी वहां से गायब थी। जिसके बाद आसपास खोजबीन की लोगों से पूछा लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद चौक थाना में लिखित शिकायत दर्ज की हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई हैं। आपको बतादें की दर्जनों गाड़ी चौक थाना क्षेत्र से चोरी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: