बिहार

नंदकिशोर यादव फैंस एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह

पटनासिटी, रॉबीन राज। होली के त्योहार ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। होली पर्व के पूर्व ही जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा समेत अन्य होली गानों से रामदेव महतो समुदायिक भवन परिसर गूंज उठा। मौका था नंदकिशोर यादव फैंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का।

जहां फूलों और चंदन की होली खेली गई। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव ने वहां आए आगंतुकों को चंदन टीका और पुष्प छिड़क कर स्वागत किया। वहीं सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाईयां दी। कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत और खान-पान की व्यवस्था की गई थी जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: