बिहार

दानापुर मंडल में महिलाओं के हाथों में रेलवे की कमान

फुलवारी शरीफ, अजीत। दानापुर रेलवे मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला सदस्यों पर सारा कामकाज महिलाओं ने किया. महिलाओं के हाथों में रेलवे की कमान सौंप दी गई. महिलाओं ने रेलवे का पूरी तरह संचालन कर सफलतापूर्वक दिखाया और एक संदेश देने का काम की है कि महिलाओं को पीछे नहीं रहना चाहिए.हर महिला कुछ भी कर सकती है. हर तरह के कार्यों को करने के लिए महिलाएं पूरी तरह सक्षम है.

Advertisements
Ad 1

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि दानापुर रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दानापुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन महिलाओ के हाथो में दिया गया.इस दौरान दानापुर में महिला रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों का परिचालन एवं रेल प्रणाली के विभिन्न कार्या को निष्पादित किया गया.इसी सन्दर्भ में महिला क्रू मेंबरों द्वारा गाड़ी संख्या 03294 दानापुर-पटना एवं गाड़ी संख्या 03375 पटना-बक्सर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन किया गया.महिला रेलकर्मियों के द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया गया. इसके अलावे महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन दानापुर मंडल में किया गया.

Related posts

बिहार में अपराध और अपराधियों को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है : एजाज अहमद

इंटर व मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी

90 के दशक में जिनको बिहार की जनता भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देख रही थी, आज आनंद मोहन पर दो कौड़ी के लोग सवाल उठा रहे

error: