बिहार

श्री श्याम फागुन महोत्सव, आज निकलेगी निशान शोभायात्रा

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) बुधवार को श्री श्याम सेवा प्रचार समिति के तत्वाधान में आयोजित सोलवा श्री श्याम फागुन निशान महोत्सव के प्रथम दिन का खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का अलौकिक, शृंगार 56 भोग अखंड ज्योति इत्रों की खुशबू अपने आप में अलग छटा विखेर रहा था। आचार्य महेंद्र भारती की देखरेख में मुख्य यजमान राजेश रंजन शर्मा स पत्नी आकृति शर्मा द्वारा गणेश वंदना के साथ पूजा प्रारंभ की गई। 251 महिलाओं द्वारा सामूहिक अखंड ज्योति पाठ किया गया।

सांवरिया तुमको किसने सजाया है तुझे सुंदर से सुंदर गजरा पहनाया है। तुम झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से होली खेलागा आपा बाबा श्याम से। बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली बाबा श्याम के जैसे अनेक भजनों से आज संपूर्ण सिटी क्षेत्र भक्ति में हो गया। जिसे स्वर दिया श्याम भक्त गौरी शंकर सुल्तानिया एवं आशीष शर्मा ने भजन संध्या में कोलकाता के अमोल शुभम पाराशर एवं मध्य प्रदेश से आई कनिका ग्रोवर ने भजनों की रस गंगा बहाई।महोत्सव में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव पटना की महापौर सीता साहू ने हाजिरी लगाई।

Advertisements
Ad 2

महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक संजय गोयनका, अध्यक्ष सुरेश सुल्तानिया, महासचिव श्रवण सुल्तानिया, प्रकाश खेतान, आत्म बागला, संजीव देवड़ा, सुशील झुनझुनवाला, राजकुमार मोदी, राहुल चौधरी, प्रकाश मोदी राजाराम शर्मा, पीयूष सराफ, नितिन डीडवानिया, सुमित पोद्दार सक्रिय थे।

Related posts

पटना में रामकृष्ण नगर में दशहरा के दसवीं के रोज से लापता युवक का मिला शव, सड़क जामकर प्रदर्शन

तीन दिवसीय संतमत सत्संग का समापन

जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा, दिया जरूरी निर्देश