बिहार

पटना : अपराध गोष्ठि में अच्छे कार्य पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मिला सम्मान

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बुधवार को रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा माह फरवरी 2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी रेल थाना/पी०पी०/ अप०नि० केन्द्र के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसमें विशेष कर कांडो के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट तामिला, मार्गरक्षण, अभियुक्तो का सत्यापन एवं आगामी चुनाव के मद्देनजर विशेष चेकिंग और सतर्कता बरतने के साथ-साथ अन्य बिन्दुओं पर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी होली पर्व एवं लोकसभा आम चुनाव के अवसर पर अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

माह फरवरी में रेल पुलिस पटना द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के अंर्तगत कुल 57 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। एवं कुल 64 मोबाईल (कांडो में), 666.4 ली0 देशी शराब, 1197.675 ली0 विदेशी शराब, 02 लाख की ज्वेलरी, 10670/-रूपये नगद, आदि की बरामदगी की गयी है। एवं ऑपरेशन मुस्कान के अंर्तगत कुल 101 मोबाईल को बरामद कर उनके स्वामित्व को लौटाया गया है। अपराध गोष्ठि में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।

Related posts

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा