बिहार

नया कानून लागू होने के बाद बिहार से खत्म होगा माफिया राज : सम्राट

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 के विधानसभा से पास होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बालू माफिया हों या शराब माफिया या फिर जमीन माफिया या महिलाओं पर अत्याचार करने वाले, इस कानून के लागू होने के बाद बिहार से माफिया राज खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि विधानमंडल से इस बिल के पास होने के बाद उसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर नया कानून लागू हो जाएगा।

श्री चौधरी ने कहा कि यह कानून बदलते समय और अपराध की बदलती प्रवृति पर प्रभावी नियंत्रण में कारगर साबित होगा। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण स्थानों, रेलवे परिसर, बस स्टैंड, खेल मैदान, सार्वजनिक संस्था, बैंक परिसर आदि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी बड़े पैमाने पर होगा।

इससे अपराध और आतंक विरोधी कार्रवाई में मदद मिलेगी। 30 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बदलती स्थिति को देखते हुए, जनमानस के अनुरूप नया अधिनियम को तैयार किया है। सभी तरह के माफियाओं पर इस कानून के जरिए प्रभावी नियंत्रण सम्भव हो सकेगा।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: