बिहार

पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से लौट रही लोगों की मुस्कान

पटना, (न्यूज क्राइम 24) रेल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 लोगों का चोरी और खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया। पटना जंक्शन पर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने उत्तर प्रदेश, बंगाल सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आये मोबाइल के असली धारकों को उनका मोबाइल सौंपा। इन मोबाइल सेट की कीमत करीब 15 लाख 15 हजार रुपये है।जिसके तहत अभी तक 2 करोड़ 55 हजार के मोबाइल उनके सही मालिकों को लौटाए गये हैं।

दरअसल मोबाइल खोने और चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया था, जिसके तहत सभी जिलों के एसपी के साथ-साथ रेल पुलिस एसपी को भी लोगों के खोए हुए मोबाइल उनतक पहुंचाने के निर्देश दिए गये थे।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण