अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा के नए ओ०पी०अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता को स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गुलदस्ता एवं सोल देकर स्वागत किया गया, मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम, वार्ड पार्षद पंकज मंडल, वार्ड पंच राकेश मंडल, गइस आलम, अनवारुल,मुमताज, धर्मदास,पंचायत समिति प्रतिनिधि अरूण मंडल, समाजिक कार्यकर्ता मो० जुबेस,मो०मुख्तार,मो०महबूब,कुर्बान, सन्तोष कुमार बहरदार, मो०मोइम , जहांगीर,बिरेन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नए ओ०पी०अध्यक्ष से काफी उम्मीदें हैं
पंचायत में किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थ,और शराब का कारोबार पर पूर्णतःरोक लगाया जाएगा। ओ०पी०अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बथनाहा ओ०पी० क्षेत्र में गाय, भैंस, बकरी,चोरी करने वाले को सीधे जेल भेजेंगे। शराब की तस्करी एवं अपराध पर अंकुश लगाने व विधि व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता में है।
