क्राइमबिहार

फुलकाहा थाना पुलिस व एसएसबी जवानों ने 390 बोतल शराब एक बाइक सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा!

अररिया, रंजीत ठाकुर। शनिवार की अहले सुबह फुलकाहा थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बी आर -1-ए-1078 से 390 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले सोफी नामक शराब लेकर आ रहे एक तस्कर को सीमा पिलर संख्या-188/03 से एक सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र मानिकपुर नहर के समीप धरदबोचा। जिसे एसएसबी कैंम्प फुलकाहा लाया गया जहां पूछताछ करने पर अपना नाम और पता इस प्रकार बताया है।

फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड-15 निवासी प्रमोद महतो उम्र-33 बर्ष पिता घोघन महतो कहा है। इस अभियान में फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ थें तो वहीं एसएसबी के तरफ से इंस्पेक्टर हरबंस लाल एवं कांस्टेबल धृतिसुन्दर राजवंशी, शादरे अप्पासाहेब, चंदन कुमार,शिवा कुमार आदि जवान शामिल थे। एसएसबी जवानों ने जप्त शराब व बाइक तथा गिरफ्तार व्यक्ति को आज कागजी कार्रवाई कर फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत अररिया भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

Related posts

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: