बिहारराजनितिक

अरविंद केजरीवाल जेल की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं : आप

पटना, (न्यूज क्राइम 24) आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर भाजपा पर यह आरोप लगया है कि दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन के डर से भाजपा अब सीबीआई को आगे कर रही है।

आप नेताओं ने कहा कि जब से दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन की खबर आ रही है, तभी से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी तेज हो गयी है।

ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि आने वाले दो से तीन दिनों में सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। ऐसी आशंका है कि आज कल में सीबीआई अरविंद केजरीवाल को कोई नोटिस भी भेज सकती है।

आप नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शुरू से ही यह भरोसा था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा, इस बात से वे काफी खुश भी थे मगर जब इन्हें पता चला कि आप और कांग्रेस का गठबंधन होने जा रहा है तो इनकी बेचैनी बढ़ गई है।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन