बिहारराजनितिक

बिहार विधानसभा में फिर हंगामा, केके पाठक पर सदन में बवाल

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष के विधायक किसी वीडियो या टेप और गाली की बात कह रहे हैं. कल ये मुद्दा उच्च सदन में उठा था. किसी अधिकारी को सामान्य नागरिक को गाली देने का अधिकार नहीं है. किसी शिक्षक को कैसे गाली दिया जा सकता है. डॉ चंद्रेखर से अनुरोध करना चाहते हैं , कि मोबाइल में वीडियो सदन में प्रेस गैलरी के तरफ नहीं दिखाया जाना चाहिए. विधान परिषद में भी भी सदन में वीडियो दिखाए जाने का हमने विरोध किया।

क्या है वायरल वीडियो का मामला?

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में वो टीचर्स के स्कूल आने के समय की बात कर रहे हैं और कथित तौर पर शिक्षकों को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा