बिहार

12 पार्षदो ने किया बैठक का बहिष्कार, एक पार्षद अनुपस्थित

मनेर, (न्यूज क्राइम 24) बुधवार को नगर परिषद् सभागार में नगर अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड के बजट की विशेष बैठक की गई। हालांकि बजट बैठक में 25 में से 12 पार्षद भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर निकल कर विरोध जताया। जबकि एक अन्य पार्षद सदन से अनुपस्थित रही। बहिष्कार करने वाले पार्षदो ने आरोप लगाया कि समान्य बोर्ड की बैठक की कार्यवाही पुस्तिका मे अपने मनमाने तरीके से फर्जीवाड़ा किया जाता रहा है, तथा पार्षदों द्वारा कार्यवाही पुस्तिका की कॉपी मांगने पर कार्यालय द्वारा उपलब्ध नही कराया जाता है। साथ ही साफ सफाई वाले एंजियो और नगर सभापति के मिली भगत से अवैध रूप मे सरकारी पैसो का गबन एवं दूरूपयोग किया जाता रहा है। आवास योजना मे लाभुकों को भुगतान मे देरी किया जा रहा है। वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है।

नगर सभापति के द्वारा सरकारी गाड़ियों का फर्जी तरीके से सरकारी प्रावधानों के विरुद्ध रखा गया है। इधर बजट के बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शंकर कुमार यादव के साथ निर्वाचित 12 वार्ड पार्षदो ने बजट को सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सीमा कुमारी ने की। मौके पर नगर प्रबंधक आनंद कुमार , प्रधान सहायक मुकेश के साथ अन्य कार्यालय कर्मी मुनिसिपल फिनांस एसोसिएट प्रिया कुमारी, मुनिसिपल एकाउंटेंट तालिब कैसर उपस्थित थे। बजट को तैयार मुनिसिपल फिनांस एक्सपर्ट अमित बसाक के सहयोग से तैयार किया गया। मुख्य पार्षद के अनुमति से अमित बसाक की ओर से सदन के पटल पर रखा गया।

Advertisements
Ad 1

वित्तीय आकड़ो को माननीय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मनेर नगर परिषद् के वित्तीय वर्ष – 2024-25 का कुल अनुमानित आय 74 करोड़ 23 लाख रुपये है तथा कुल अनुमानित व्यय 57 करोड़ 40 लाख रुपये उपबंध किया गया है। इस प्रकार 16 करोड़ 83 लाख रुपये का कुल अनुमानित लाभ का बजट है। जिसमे मुख्यमंत्री के नगर निकाय से सम्बंधित महत्वाकांक्षी योजनाओ को भी इस बजट में ध्यान रखा गया है I जिसमे मुख्य बिंदु केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार से करीब 43 करोड़ 55 लाख रुपये प्राप्ति का अनुमान है। आगामी चालू वित्तीय वर्ष के लिए सम्पत्ति कर की वसूली का लक्ष्य 27 लाख रुपया रखा गया है। विभिन्न योजनाओं पर कुल अनुमानित खर्च 37 करोड़ 90 लाख का व्यय किया जाने का अनुमान है।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: