बिहार

एनडीए गठबंधन के ईडी कार्ड का हवा निकल गया‌ : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को विश्वास मत प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को विश्वास मत प्राप्त होना यह सिद्ध करता है कि एनडीए गठबंधन के ईडी कार्ड का हवा निकल गया‌ और जिस तंत्र-मंत्र के सहारे भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सरकार बनाना चाह रही थी, उसे झारखंड के विधायको ने मुंहतोड़ जवाब देकर स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक साजिश और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयोग कभी भी सफल नहीं हो सकता है।

Advertisements
Ad 1

इन्होंने कहा कि 47 विधायकों ने चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार को समर्थन मिलना और भाजपा समर्थक एनडीए को 29 विधायकों का समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि झारखंड के विधायक ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देकर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की है। साथ ही इन्होंने भाजपा से पूछा कि जब उनके साथ 32 विधायक थे, तो उन्हें 29 वोट ही क्यों मिला ,इसे भाजपा स्पष्ट करें। इन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में बहुमत को कमजोर करने कि भाजपा के द्वारा लगातार देशभर में साजिश चल रही है जो कहीं से भी उचित नहीं है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: