पटना, (न्यूज क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त भाजपा के दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा के चिरैयाटांड़ मंडल,नरेंद्र भारती मंडल, शहीद रामगोविंद सिंह मंडल,जक्कनपुर मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन किया।
श्री प्रसाद ने कहा कि पटना साहिब सहित देश की समस्त जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत पार्टी का चिन्ह “कमल का फूल और फिर एक बार मोदी सरकार” बनाकर अभियान में सहभागिता की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।एक बार फिर से मोदी सरकार नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूरे देश में बूथ स्तर पर दीवार लेखन कार्यक्रम में भाग ले रहे है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। जनता भी आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संकल्पित है।
