क्राइमबिहार

बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रधानाध्यापक को सरेआम गोलियों से भून डाला

नौबतपुर, (न्यूज क्राइम 24) बिहार में डबल इंजन की सरकार है। लगातार राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर राजधानी पटना से सटे गुरुवार की शाम नौबतपुर सरमेरा पाठ के रूस्तमगंज गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को गोलियों से भून डाल जहां प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी महेश मोची के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नौबतपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद अपने बाइक से नौबतपुर प्रखंड के शहररामपुर गांव स्थित हाई स्कूल से ड्यूटी खत्म कर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने रूस्तमगंज गांव के पास पहले बाइक में टक्कर मारी और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जहां प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारीशरीफ सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि शहररामपुर गांव हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश मोची की गोली मार कर हत्या हुई है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: