ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

लालू से ED की पूछताछ शुरू, नौकरी के बदले जमीन केस में कल तेजस्वी से भी पटना में होगी पूछताछ

पटना, अजीत। नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आज पटना पहुंची ईडी की टीम लालू यादव से पूछताछ कर रही है। ये पूछताछ पटना स्थित ईडी दफ्तर में चल रही है। लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के साथ प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम मौजूद रहा।

इससे पहले 23 दिसंबर को ईडी ने बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद को समन जारी किया था। जांच एजेंसी ने 11 अप्रैल, 2023 को तेजस्वी से आठ घंटे तक पूछताछ की थी। लेकिन यह दूसरी बार है कि इस मामले में राजद अध्यक्ष लालू यादव को तलब किया गया है। ईडी का मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया था कि 2008-09 में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे तो जमीन के बदले लोगों को रेलवे की नौकरियां दी गईं। लालू के अलावा, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव के साथ-साथ उन 12 लोगों का भी नाम है, जिन्हें 2008-09 में रेलवे में नौकरी दी गई थी।

ईडी ने मार्च 2023 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों के परिसरों की तलाशी ली थी। और दावा किया था कि उसने वहां से बेहिसाब 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। और राजद परिवार से अपराध की आय में 600 करोड़ रुपये का पता लगाया। एजेंसी ने तब 24 स्थानों पर तलाशी ली थी, जिसके दौरान उसे 1900 डॉलर की विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की बुलियन और 1.5 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण भी बरामद हुए थे।

Advertisements
Ad 1

इससे पहले ईडी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए 29 जनवरी को लालू यादव और 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए समन भेजा था। इस मामले में एक और चार्जशीट भी दायर हो चुकी है। जिसपर दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 जनवरी को सुनवाई करते हुए। 9 फरवरी को अगली सुनवाई तय की है। जिसमें राबड़ी देवी और मीसा यादव समेक उन तमाम आरोपियों को कोर्ट में पेश होना है जिनके खिलाफ जांच एजेंसी ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई थी। बता दें कि लालू प्रसाद फिल्हाल बीमार चल रहे है जिसके चलते अपने साथ दवाई पानी लेकर ईडी ऑफिस पहुंचे जहां साथ में बेटी मीसा भारती भी मौजूद हैं.

वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता जानती है। कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है… मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को भी ये मंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं?

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: