बिहार

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भारत रत्न, सामाजिक न्याय के पुरोधा, जननायक, महान स्वाधीनता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शत-शत नमन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अलावा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार,संजीव चौरसिया, नितिन नवीन समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें ‘भारत रत्न’ का सम्मान मिलना बिहार ही नहीं पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: