बिहार

श्री श्याम मंदिर में मना राम दिवाली, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ

पटनासिटी, रॉबीन राज। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। देश भर के लोगों के लिए सोमवार का दिन स्वर्णिम रहा। लोग रामलला की मूर्ति को देखकर भावविभोर हो रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब रामभक्त अपने भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब हैं। वहीं राजधानी पटना के विभिन्न मंदिरों में अद्धभुत नजारा देखने को मिला।

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी के चौक स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में ‘राम दिवाली’ धूमधाम के साथ मनाई गई। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा मंदिर कि भव्य सजावट और मंदिर परिसर को दीपों से जगमगाया गया। श्रद्धांलुगण मंदिर पहुंच श्री राम को दीप अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तगण बाबा का पूजा-अर्चना कर सुख-शांति कि कामना कि और सभी ने एक दूसरे को ऐतिहासिक दिन कि बधाईयां दि।

Related posts

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

विश्व पटल पर भारतीय रेत कला का गौरव : मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे

error: