अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड स्थित घूरना पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपट्टी में बिहार सरकार द्वारा आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना पदाधिकारी, अररिया उमानाथ झा एवं नरपतगंज प्रखंड परियोजना प्रबंधक पदाधिकारी विशाल प्रिया की अगुवाई में किया गया। जिसमें सरकार द्वारा छात्र,छात्राओं के हित में मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजना जैसे बालिका व बालक साइकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना,प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दी गई तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी लिए।
सभी छात्रों ने बताया कि दो छात्र को छोड़कर किसी भी छात्र को नहीं मिला है साइकिल योजना का लाभ और न ही अन्य लाभकारी योजना की लाभ ।मौके पर उपस्थित शिक्षकों से पदाधिकारी के द्वारा पूछे जाने पर बताया 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के कारण लाभ से बंचित हुआ है। जबकि उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कहा हम लोग प्रत्येक दिन विद्यालय आते हैं, फिर भी सरकारी लाभ से हम लोग वंचित हैं। जब कंप्यूटर कोर्स, लैब के संबंध में छात्रों से पूछा गया कि पढ़ाई होती है तो छात्रों ने बताया कि नहीं होता है। वहीं छात्रों ने एक और खुलासा किया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है हम लोगों का सभी विषयों का पढ़ाई नहीं हो पता है।
पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की बात गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा जल्द से जल्द सारी समस्याओं का छात्र हित में समाधान किया जाएगा। आप सभी छात्र-छात्राओं नियमित रूप से प्रत्येक दिन विद्यालय आवें 75 प्रतिशत उपस्थिति बनवाकर सरकारी लाभ लें। मौजूद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित पदाधिकारीयों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार दास, प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिखा झा, पंचायत समिति सदस्य पथराहा, अमोल झा, शिक्षा प्रेमी प्रवीण कुमार झा, हीरानंद झा, रमेश मेहता, के अलावे सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद थे।
